Times24-TV-Logo-Main

Bhagwant Mann Marriage: एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं पंजाब के CM Bhagwant Mann मान, जानें कौन है दुल्हनियां

Bhagwant Mann Marriage: एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं पंजाब के CM Bhagwant Mann मान, जानें कौन है दुल्हनियां

Bhagwant Mann Marriage। पंजाब के सीएम भगवंत मान फिर से शादी (Bhagwant Mann Marriage) करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक भगवंत मान की एक करीबी परिवार में ही यह शादी होने जा रही है। सीएम का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। पहली पत्नी से मान के दो बच्चे हैं अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं। मान की शादी की तैयारी Chandigarh में की गई है। इस शादी में बहुत ही खास लोग शामिल होंगे।

केजरीवाल समेत ये लोग करेंगे शिरकत

Bhagwant Mann Marriage: एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं पंजाब के CM

पंजाब के सीएम भगवंत मान जिन से शादी (Bhagwant Mann Marriage) करने जा रहे हैं उनका नाम डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) है। भगवंत मान की शादी की तैयारियां सीएम के आधिकारिक आवास में किया गया है। गुरुवार को हे वाली यह शादी लो प्रोफाइल में हो रही है। इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejariwal और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपने परिवार के साथ शिरकत करेंगे।

कौन है मान की दुल्हनियां

Bhagwant Mann Marriage: एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं पंजाब के CM

जानकारी के मुताबिक Bhagwant Mann की होने वाली पत्नी उनके परिवार की काफी करीबी हैं। लंबे समय से भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर एक दूसरे को जानते हैं। भगवंत मान की मां भी डॉ. गुरप्रीत कौर को पसंद करती थीं। भगवंत मान की शादी (Bhagwant Mann Marriage) सिख रीति-रिवाजों से होगी। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद भगवंत मान ही उठा रहे हैं। शादी की तैयारियों का जिम्मा राघव चड्ढा के हाथ में हैं। इस कार्यक्रम को बेहद गुप्त रखा गया था। किसी को कार्यक्रम की भनक नहीं लगी।

2016 में पत्नी से हुआ था पहली पत्नी से तलाक

बता दें कि जब भगवंत मान 2014 में संगरूर लोकसभा से लोकसभा चुनाव लड़े थे तब उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत ने प्रचार किया था। हालांकि, साल 2016 में दोनों के बीच तलाक हो गया। इस दौरान भगवंत मान ने कहा था कि उन्हें पंजाब और परिवार में एक को चुनना था इसलिए उन्होंने पंजाब को चुना।

ये भी पढ़ेः Gold Silver Price: अचानक चढ़ा गया सोने का भाव, चांदी की कीमतों में भी उछाल

लेटेस्ट न्यूज पढ़ें और अपडेट रहें, ताजा हिंदी खबरों के लिए हमारे FacebookTwitterऔर Linkedin से जुड़ें।

अपने मोबाइल पर सीधे लेटेस्ट खबर पाने के लिए इस नंबर +91-9899909957 को सेव करें और Start व्हाट्सअप मैसेज करें।

author

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *