Times24-TV-Logo-Main

ICSE 10th Result 2022: खत्म हुआ इंतजार, घोषित हुए 10वीं के परिणाम, जानिए कितने प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास

ICSE 10th Result 2022: खत्म हुआ इंतजार, घोषित हुए 10वीं के परिणाम, जानिए कितने प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास

CISCE ICSE Class 10th Results 2022 । काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10वीं (CISCE ICSE Class 10th Results  2022) का परिमाम जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org के अलावा results.cisce.org, results.nic.in. पर  परिणाम देख सकते हैं।

99.97% छात्र हुए पास

ICSE 10th Result 2022: खत्म हुआ इंतजार, घोषित हुए 10वीं के परिणाम

CISCE ICSE Class 10th Results  2022 में इस साल 99.97% छात्र पास हुए हैं। खास बात है ये है कि इस साल भी लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बाजी मारी है। 99.98% लड़कियां जबकि 99.97% लड़के पास हुए हैं। आपको बता दें, ICSE सेमेस्टर I परीक्षा का परिणाम 7 फरवरी को जारी किया गया था। अब छात्र सेमेस्टर II परीक्षा का परिणाम चेक कर सकते हैं।

सेमेस्टर 1 का हार्ड कॉपी नहीं हुआ था जारी

सीआईएससीई की परीक्षा मई में हुई थी। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी। बोर्ड  की तरफ से सेमेस्टर 1 परीक्षा परिणाम का कोई हार्ड कॉपी जारी नहीं किया गया था। वर्ष 2021 में कक्षा 10वीं के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.98% और कक्षा 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.76% था।

ऐसे देखें 10वीं का परिणाम

ICSE 10th Result 2022: खत्म हुआ इंतजार, घोषित हुए 10वीं के परिणाम

ICSE 10th Result 2022: स्टूडेंट्स ऐसे देख सकते हैं 10वीं का परिणाम, इसके लिए निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1 में  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।

स्टेप 2 में  होम पेज पर “ICSE 10th Result 2022” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 में मांगी गई जानकारी को भरें।

तीसरे स्टेप में जानकारी भरने के बाद चौथे स्टेप में  रिजल्ट आपके सामने होगा।

स्टेप 5 में इसे डाउनलोड कर लें।

स्टेप 6 में प्रिंटआउट का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ेः LPG Cylinder Price Hike: महंगाई में आटा गीला, एक झटके में 50 रुपये महंगी हुई

लेटेस्ट न्यूज पढ़ें और अपडेट रहें, ताजा हिंदी खबरों के लिए हमारे FacebookTwitterऔर Linkedin से जुड़ें।

अपने मोबाइल पर सीधे लेटेस्ट खबर पाने के लिए इस नंबर +91-9899909957 को सेव करें और Start व्हाट्सअप मैसेज करें।

author

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *