Times24-TV-Logo-Main

Monsoon Destinations। मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, बारिश में छुट्टियां बिताने में आता है खूब मजा

Monsoon Destinations। मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, बारिश में छुट्टियां बिताने में आता है खूब मजा

Monsoon Destinations। मानसून (Monsoon) पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मई जून की भीषण गर्मी के बाद देश के अलग-अलग इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में लोग बारिश में घर से बाहर निकलना चाहते हैं, घूमना फिरना चाहते हैं। अगर आप भी मानसून में घूमने के लिए सही जगह की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको बतायेंगे आपको जरूर पसंद आएंगी। ये जगहें बारिश में और अधिक खूबसूरत लगने लगती हैं। झमाझम बारिश के बीच घूमने में बहुत आनंद आएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि मानसून में घूमने के लिए बेस्ट जगहों के बारे में।

1. दार्जिलिंग (Darjeeling)

Monsoon Destinations। मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

मानसून (Monsoon) में अगर देश में कहीं घूमने का प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए दार्जिलिंग (Darjeeling) घूमने जा सकते हैं। Darjeeling हर मौसम के लिए परफेक्ट है लेकिन बारिश में यहां के पहाड़ अधिक प्रभावी और आकर्षित लगने लगते हैं। मानसून (Monsoon) में दार्जिलिंग के चाय बागान घूमने से लेकर  टॉय ट्रेन की सवारी का मजा उठा सकते हैं। Darjeeling के नजारों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आराम और सुकून से पल बिताने के लिए अच्छी सी लोकेशन के करीब होटल बुक कर खूबसूरत नजारे को आराम से निहार सकते हैं। दार्जिलिंग पहुंचने के लिए न्यू जलपाईगुड़ी सबसे पास रेलवे स्टेशन है जबकि सिलीगुड़ी नजदीकी बस स्टैंड है जहां से दार्जिलिंग जा सकते हैं।

2. शिलांग (Shillong)

Monsoon Destinations। मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

इंडिया में सबसे ज्यादा कहीं बारिश होती है तो वो जगह है मेघों का राज्य मेघालय। आप मानसून (Monsoon) में घूमने के लिए मेघालय जा सकते हैं। बरसात के मौसम में शिलांग घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। बारिश के मौसम में देश के खूबसूरत जगहों में से एक शिलांग को माना जाता है, जहां आसमान से पानी गिरने पर पूरा पहाड़ी शहर बारिश में भीग जाता है जिससे प्राकृतिक सुंदरता और अधिक निखर जाती है। बादलों के बीच हरे भरे पहाड़ और गिरते झरने की सुंदरता पर्यटकों का मनमुग्ध कर देता है। एलीफेंट फॉल्स, स्प्रेड ईगल फॉल्स घूमने के लिए बेहतरीन है। शिलांग पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन गुवाहाटी में है।

3. कूर्ग (Coorg)

Monsoon Destinations। मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

कर्नाटक राज्य भी पर्यटकों को अपने तरफ आकर्षित करती है। कर्नाटक में स्थित कूर्ग कपल्स के लिए पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। मानसून (Monsoon) में कूर्ग का टूर आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। बारिश के बीच झरने, झीलें, कॉफी के बागान और ज्यादा मनमोहक हो जाते हैं। मानसून में कूर्ग में ट्रेकिंग, घुड़सवारी से लेकर कॉफी बागानों का भ्रमण कर सकते हैं। कूर्ग पहुंचने के लिए बैंगलोर से 5 घंटे का सड़क मार्ग है जबकि सबसे नजदीकी एयरपोर्ट मैसूर में है।

4.मुन्नार ( Munnar )

Monsoon Destinations। मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

कहते हैं कि दक्षिण भारत में अगर मुन्नार नहीं गए तो आपका घूमना बेकार है। खासकर मानसून (Monsoon)  में अगर किसी हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता वाली जगह पर जाने का प्लान है तो केरल का ये खूबसूरत जगह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। केरल का Munnar एक शानदार हिल स्टेशन है, जहां मानसून के दौरान सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं। यहां आप टूरिस्ट प्लेस को घूमने के साथ ही ट्रैकिंग ट्रेल्स, चाय के बागानों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए अलुना और एर्नाकुलम सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। इसके अलावा कोचीन एयरपोर्ट से तीन घंटे में मुन्नार पहुंच सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Lulu Mall Controversy: Lulu Mall में मुस्लिम कर्मचारियों की भरमार? जानिए क्या है सच्चाई

लेटेस्ट न्यूज पढ़ें और अपडेट रहें, ताजा हिंदी खबरों के लिए हमारे FacebookTwitterऔर Linkedin से जुड़ें।

अपने मोबाइल पर सीधे लेटेस्ट खबर पाने के लिए इस नंबर +91-9899909957 को सेव करें और Start व्हाट्सअप मैसेज करें।

author

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *